You are currently offline
कारीगर भाई को काम चाहिये या देना हो

Karigar Ke Liye Naya Kaam

Agar aap Painter, Fabricator, Carpenter, Electrician ya anya skilled Karigar hain, to apne liye latest kaam dekhein.

Mere Liye Kaam  →
KarigarZone par alag-alag skills ke karigar

Thekedar Ke Liye Naye Projects

Agar aap Civil, Interior ya Electrical Thekedar hain, to apne liye naye project aur contract opportunities dekhein.

Projects Dekhein  →
Thekedar Zone ke construction aur skilled workers

Kadiya Aur Mason Ke Liye Kaam

Agar aap Kadiya, Mason, Helper ya Construction Labour hain, to apne liye latest kaam Kadiyanaku par dekhein.

Kaam Dekhein  →
Kadiyanaku par masonry aur construction workers

Aapke Liye Nayi Office Job

Agar aap Office, Sales, Accounting ya anya professional job chahte hain, to latest vacancies Pagardar par dekhein.

Jobs Dekhein  →
Pagardar par office aur professional job seekers

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जवाब देखने के लिए सवाल पर क्लिक करें।

नौकरी कैसे मिलेगी?

यदि आप कारीगर, हेल्पर या कामगार हैं, तो Karigar Zone पेज देखें। यदि आप फैक्टरी में कारीगर, हेल्पर या कामगार के रूप में काम करते हैं, तो Factory Line देखें। चिनाई, प्लास्टर या कड़िया का काम करने वाले Kadiya Naku देखें। वेतन वाली ऑफिस नौकरी के लिए Pagardar देखें। यदि आप ठेके पर काम लेते हैं, तो Thekedar Zone देखें।

Karigar Zone मुफ्त है या इसके पैसे लगते हैं?

हाँ, Karigar Zone ऐप पूरी तरह मुफ्त है। कारीगर, हेल्पर, कामगार और ऑफिस में नौकरी ढूँढने वालों को ऐप इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। यदि आपको घर, ऑफिस, फैक्टरी या फ्लैट के काम, मरम्मत या रेनोवेशन के लिए कारीगर, हेल्पर, कामगार, ऑफिस स्टाफ, ठेकेदार या सब-कॉन्ट्रैक्टर चाहिए, तब भी कोई शुल्क नहीं है।

मेरे पास अनुभव नहीं है। क्या मुझे नौकरी मिल सकती है?

हेल्पर और फ्रेशर के लिए भी काम उपलब्ध हो सकता है। अपने शहर के साथ Helper या अपनी स्किल से जुड़ी दूसरी कैटेगरी देखें।

मेरा शहर सूची में नहीं है। मैं क्या करूँ?

आस-पास की पोस्ट देखने के लिए सूची में मौजूद अपने शहर के सबसे नजदीकी शहर को चुनें। नए शहरों की पोस्ट उपलब्ध होने पर शहरों की सूची अपडेट होती रहेगी।

मुझे कितनी सैलरी मिलेगी?

सैलरी या दिहाड़ी काम, शहर और अनुभव पर निर्भर करती है। काम शुरू करने से पहले नियोक्ता से अंतिम रेट और भुगतान का समय तय कर लें।

नियोक्ता का संपर्क नंबर कैसे मिलेगा?

हर पोस्ट पर Call और WhatsApp बटन दिए गए हैं। किसी भी बटन को दबाकर आप नियोक्ता से सीधे बात कर सकते हैं। इन बटनों का इस्तेमाल करने से पहले Karigar Zone ऐप में रजिस्टर करके मुफ्त अकाउंट बनाना जरूरी है; इसका कोई शुल्क नहीं है।

फर्जी नौकरी से कैसे बचें?

नौकरी स्वीकार करने से पहले काम, पहचान और भुगतान की जानकारी जाँच लें। जॉइनिंग फीस, एडवांस, यूनिफॉर्म के पैसे या कमरे का किराया कभी न दें। किसी भी संदिग्ध पोस्ट को तुरंत रिपोर्ट करें।

क्या महिलाओं के लिए नौकरी उपलब्ध है?

हाँ। यदि आप फैक्टरी की नौकरी ढूँढ रही हैं, तो Karigar Zone और Factory Line पेज देखें। यदि आप ऑफिस में नौकरी ढूँढ रही हैं, तो Pagardar पेज देखें।

वर्कर कैसे ढूँढें?

आप ऐप में अपने काम की जरूरत के अनुसार मुफ्त पोस्ट डाल सकते हैं। फर्नीचर, फैब्रिकेशन, पेंटिंग, इलेक्ट्रिकल या ऐसे दूसरे कामों के लिए कारीगर चाहिए, तो Karigar Zone पर पोस्ट डालें। फैक्टरी या कारखाने के लिए वर्कर, कामगार, कारीगर या हेल्पर चाहिए, तो Factory Line पर पोस्ट डालें।

वर्कर मिलने में कितना समय लगेगा?

इसका कोई तय समय नहीं है। जवाब शहर, जरूरी स्किल, मजदूरी और वर्कर की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

मुझे बड़ी संख्या में हेल्पर चाहिए। मैं क्या करूँ?

बड़ी संख्या में भर्ती के लिए Contact Us पेज के माध्यम से Karigar Zone से संपर्क करें।

Karigar Zone कैसे काम करता है?

Karigar Zone काम से जुड़ी पोस्ट के जरिए नौकरी ढूँढने वालों, कारीगरों, ठेकेदारों और नियोक्ताओं को जोड़ता है। कोई भी काम तय करने से पहले जानकारी जाँच लें।

Karigar Zone की शुरुआत कब हुई?

Karigar Zone की शुरुआत जून 2020 में एक WhatsApp ग्रुप से हुई थी। आज हमारे प्लेटफॉर्म से 15 लाख से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं।

ऐप कहाँ से डाउनलोड करें?

होमपेज के फुटर में Google Play बैज पर क्लिक करें या Play Store पर Karigar Zone खोजें।

मैं ठेकेदार हूँ। मुझे ठेके का काम कैसे मिलेगा?

Contact Us पेज के माध्यम से Karigar Zone से संपर्क करें।

वर्कर या कामगार ढूँढते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

टिकट या आने-जाने के खर्च के लिए किसी को भी एडवांस पैसे न दें, क्योंकि आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।